Hindi Varnamala letters with Swar and Vyanjan

हेलो मित्रों हमारी वेबसाइट पर स्वागत है आज हमने nursery, LKG, UKG,और आदि के बच्चों को सिखाएं जाने वाली Hindi varnamala लिखी है|
हिंदी वर्णमाला को सीखकर ही बच्चे हिंदी पढ़ना शुरू कर देते हैं हमारे इस लेख में हिंदी वर्णमाला के बारे में सब कुछ है जैसे की अ से लेकर ज्ञ तक कितने अक्षर हैं, स्वर और व्यंजन क्या है और उन में कितने अक्षर आते हैं उसी के साथ वर्णमाला का एक चित्र भी है जिसे बच्चों को वर्णमाला सीखने में आसानी होगी और मजा भी आएगा|तो चलिए शुरू करते हैं हिंदी वर्णमाला |

हिंदी वर्णमाला
स्वर
अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ अं अः
व्यंजन
क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ
ट ठ ड ढ ण त थ द ध न
प फ ब भ म य र ल व
श ष स ह क्ष त्र ज्ञ
वर्गों के समुदाय को ही वर्णमाला कहते हैं। हिंदी वर्णमाला में 52 वर्ण होते है।
भेद-
- स्वर (vowel)
- व्यंजन (consonant)
स्वर (vowel)

जिन वर्णों का उच्चारण बिना किसी अवरोध के तथा बिना किसी दूसरे वर्ण की सहायता से होता है, उन्हें स्वर कहते है ।।
स्वर की संख्या 11 होती है – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ,ऋ, ए, ऐ, ओ,औ,
स्वर तीन प्रकार के होते है
- ह्रस्व स्वर- अ, इ, उ, ऋ
- दीर्घ स्वर- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ
- प्लुत स्वर- ओउम, राडम
व्यजंन (consonant)

स्वरों की सहायता से बोले जाने वाले व्यंजन कहलाते हैं संख्या -33
उच्चारण के आधार पर व्यंजन
कंठ व्यंजन- क, ख, ग, घ, ङ
तालव्य व्यंजन- च, छ, ज, झ, ञ, श, य
मूर्धन्य व्यंजन-ट, ठ, ड, ढ, ण, ष
दंत व्यंजन-त, थ, द, ध, न
ओष्ठ्य व्यंजन- प, फ, ब, भ, म
अर्धस्वर व्यंजन- य, व
लुंठित या प्रकम्पित व्यंजन-र
पार्श्विक व्यंजन-ल
नासिक्य व्यंजन- ङ,ण, न, म
स्वर्यान्त्रीय व्यंजन-ह
अंतस्थ व्यंजनों की संख्या -4 (य, र, ल, व)
ऊष्म व्यंजनों की संख्या -4 (श, ष, स, ह)
सयुक्त व्यंजन की संख्या -4 (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र)
आगत व्यंजनों की संख्या- 2 (ज़, फ़)
वर्ण की परिभाषा- वह छोटी से छोटी (सबसे छोटी) ध्वनि जिसके और टुकड़े नही किये जा सकते हैं उसे ही हम वर्ण कहते हैं।
निष्कर्ष:
हमें आशा है कि आप को हमारा Hindi Varnamala का लेख पसंद आया होगा comment करके जरूर बताएं और मेरा सुझाव है कि आप हिंदी व्याकरण पृष्ठ पर अधिक पढ़ें। आपका दिन शुभ हो..!